Doordrishti News Logo

शहर में तीन जगह पर हुई चोरी

जोधपुर, शहर में तीन स्थानों पर हुई चोरियां के प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए है। अब चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि चयलों की गली स्टेडियम शॉपिंग सेंटर के नजदीक रहने वाले गनी खां पुत्र कासम खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके घर से अज्ञात चोर अलमारी से एक तोला सोने की आड चोरी कर ले गया। पुलिस अब इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कुड़ी पुलिस के अनुसार नई सडक़ चमनपुरा गली नंबर 4 निवासी वसीम खां पुत्र मोहमद फारूख ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके झालामंड गांव वाले मकान से पानी की मोटर के साथ घरेलु सामान चोरी कर ले गया।जबकि ढारिया रानी पाली हाल सेक्टर 9 कुड़ी निवासी किशोरसिंह पुत्र शंकरसिंह की तरफ से कुड़ी पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर सेक्टर 9 स्थित उसकी परचूनी दुकान से तंबाकू उत्पाद और अन्य सामग्री चोरी कर ले गए।

विभिन्न स्थानों से पांच बाइक चोरी

रामपुरा भाटियान बस स्टेण्ड के समीप रहने वाले राम दैया पुत्र ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर घर के बाड़े में खड़ी उसकी बाइक को चुरा ले गया। मथनिया पुलिस ने मामला दर्ज किया।

इसी तरह पीडब्ल्यूडी कॉलोनी रातानाडा निवासी रविंद्र कुमार पुत्र छोटेलाल ने रातानाडा पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर घर के बाहर से बाइक को चुरा ले गया। इधर सेनापति भवन के पास रातानाडा में किराए पर रहने वाले श्रवण कुमार पुत्र घेवरचंद की बाइक घर के बाहर से अज्ञात चोर ले गया। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि उम्मेदपुरा हिमांशु की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। जबकि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि घनभगत मंदिर के सामने बोरानाडा के रहने वाले महेश जाट पुत्र बाबूलाल ने रिपोर्ट दी कि वह पाल रोड स्थित एक रिसोर्ट पर खाने में गया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026