Doordrishti News Logo

श्रद्धापूर्वक मनाया महंत शिवचेतनगिरी का बरसी महोत्सव

  • खड़ी सप्ताह का हुआ आयोजन
  • सोमवार सुबह निकाली शोभायात्रा
  • पिपलेश्वर मंदिर का आयोजन
  • पर्णार्ती पर भजनों की दी प्रस्तुति
  • महाप्रसादी का हुआ आयोजन

जोधपुर,श्रीपंचदशनाम जुना अखाड़ा के सचिव और रातानाड़ा, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पुराने परिसर के सामने पीपलेश्वर महादेव मंदिर के महंत ब्रह्मलीन शिवचेतनगिरी का सातवां बरसी महोत्सव मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष और गादीपति महंत श्रीधरगिरी,दादा दरबार के महंत मुनेश्वरगिरी, दिगंबर कमलगिरी,महंत रामप्रिय दास, संत गंगागिरी सहित अनेक संतों के सानिध्य और श्रद्धालुओं की मेजबानी में मनाया गया। कार्यक्रम बैशाख सुदी पूर्णिमा, सोमवार को श्रद्धापूर्वक और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

श्रद्धापूर्वक मनाया महंत शिवचेतनगिरी का बरसी महोत्सव

मंदिर प्रवक्ता शशिकांत तिवाड़ी ने बताया कि मुख्य बरसी महोत्सव के तहत मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. शिवसागर शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ सुबह समाधि पूजन, मूर्ति स्थापना व खड़ी सप्ताह की पूर्णारती हुई और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा मंदिर से रवाना होकर पुलिस लाईन रोड से खास बाग, सतीमाता मंदिर,केशर बाग होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

श्रद्धापूर्वक मनाया महंत शिवचेतनगिरी का बरसी महोत्सव

पूर्णारती से पूर्व भजन गायक दीपक पंवार, गणपत जोशी,अनिल देवड़ा, पुष्पा चौधरी,लता वैष्णव,नरेंद्र कुमावत, सागर कंवर, मोहनदास वैष्णव, ललिता शर्मा, मंशाराम गोयल आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी।

संपूर्ण आयोजन में समाजसेवी हनुमान सिंह राजपुरोहित,राजेश जाजड़ा सहित मंदिर सत्संग समिति सदस्य शशिलता शर्मा, विजय कुमार, सुधीर शर्मा, श्याम बोराणा, मंजू प्रजापति, मंजू डागा, तारा सिंह कच्छवाहा और भक्तों ने सहयोग दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026