Doordrishti News Logo

बंदोली में लाउड स्पीकर बंद करवाने गई पुलिस पर पथराव,गाड़ी को नुकसान

जोधपुर,निकटवर्ती बनाड़ स्थित सांसी कॉलोनी खोखरिया में देर रात को लाउड स्पीकर बंद कराने गई पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस कर्मी को चोट नहीं लगी मगर पुलिस की जीप का शीशा चटक गया। इस बारे में राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ युवकों को नामजद किया है। आरोपी नशे में बताए गए हैं। फिलहाल बनाड़ पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि बनाड़ के खोखारिया स्थित सांसीकॉलोनी में तेज आवाज में माइक बज रहा है और कुछ लोग नाचगान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर एक शादी समारोह की बंदोली का कार्यक्रम चल रहा था। सूचना पर बनाड़ थाने के हैडकांस्टेबल जेठनाथ मय जाब्ते के वहां पर पहुंचे। पुलिस जब उन लोगों को हिदायत देकर लौटने लगी तब कुछ उत्साही युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे पुलिस जीप का कांच चटक गया। कोई पुलिस कर्मी चोटिल नहीं हुआ। पुलिस ने अब घटना में मंगलाराम, राकेश, रूपाराम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026