सिरदर्द होने पर डॉक्टर ने दी भाई बहन को दवाई, भाई की मौत, बहन भर्ती
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती गुढ़ा विश्नोईयान स्थित एक मेडिकल दुकानमय क्लिनिक में डॉक्टर ने भाई बहन को सिरदर्द होने पर पीने की दवाई दी। तबीयत बिगडऩे पर बच्चों को परिजन एम्स अस्पताल लेकर गए। मगर बच्चे की मौत हो गई। बहन अब भी जिंंदगी मौत की जंग लड़ रही है। मृतक बच्चे के पिता ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुड़ी थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब इसमें अनुसंधान आरंभ किया है।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित देवासियों की ढाणी निवासी गोदाराम पुत्र गंगाराम देवासी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसकी पत्नी ममता दो बच्चों 4 साल की तनु और 2 साल का जीवराज के संग गुढ़ाविश्रोईयां गांव गई हुई थी। 10 मई को उसके दोनों बच्चों के सिर में दर्द होने पर गुढ़ा विश्रोईयान में किरण मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर ओमप्रकाश विश्रोई को दिखाया गया। तब डॉक्टर ने पीने की दवाई की तीन शीशियां दी। इसमें दोनों बच्चों को आधा आधा ढक्कन दवाई देने को कहा गया।
डॉक्टर ने दवाई की पर्ची नहीं दी। उसकी पत्नी ममता घर आई और दोनों बच्चों 4 साल की तनु और दो साल के जीवराज को डॉक्टर द्वारा दवाई पिलाई गई। मगर कुछ देर बाद ही दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इस पर पत्नी व अन्य लोग बच्चों को लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे और भर्ती करवाया गया। मगर उसके दो साल के बेटे जीवराज की मृत्यु हो गई। पुत्री तनु अब भी एम्स अस्पताल में भर्ती है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि घटना में परिजन की तरफ से बुधवार को रिपोर्ट दी गई। अब इसमें अनुसंधान आरंभ किया गया है। डॉक्टर ओम प्रकाश विश्रोई के खिलाफ इलाज में लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। जांच हैड कांस्टेबल मनफूल की तरफ से की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

