प्रतापनगर पुलिस ने पकड़े 9 जुआरी, 15 हजार बरामद
जोधपुर, कमिश्ररेट की प्रतापनगर पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को पकड़ा है। इनसे ताश की जोड़ी और 15250 रूपए जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मामले बनाए गए।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि थाने की दो अलग अलग टीमों जिनमें एसआई प्रहलाद सिंह, एएसआई श्रीराम, कांस्टेबल शंकर राम, रामनिवास, मेघराज एवं देवेंद्र ने दबिश देकर थाना क्षेत्र में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे शिफत हुसैन कॉलोनी नागौरी गेट निवासी इरफान, संजय सी कॉलोनी प्रतापनगर निवासी आसिफ, चौहाबो सेक्टर 16 के महेश कुमार, चौहाबो के ही राजेश सिंधी, सेक्टर 10 के नवीन लोहानी, बरकत तुल्ला खां कॉलोनी निवासी मोहम्मद खालिद, आखलिया चौराहा के पीछे रहने वाले मोहम्मद अली, बरकतुल्ला खां कॉलोनी दल्ले खां चक्की क्षेत्र में रहने वाले अलताफ शाह एवं शेर मोहम्मद को गिरफ्तार कर 15250 रूपए जब्त किए गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

