उपभोक्ता राज्य आयोग के अध्यक्ष चटर्जी का स्वागत
जोधपुर, राजस्थान राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर अतुल कुमार चटर्जी का भावभीना स्वागत किया गया। चटर्जी के यहां आगमन पर सोमवार को उपभोक्ता आयोग परिसर में आयोजित समारोह में जिला आयोग के अध्यक्ष डॉ श्याम सुन्दर लाटा व चंद्र कला जैन तथा सदस्य डॉ अनुराधा व्यास, आनंद सिंह सोलंकी, राजाराम,अफसाना तथा स्टाफ सदस्य व अधिवक्तागण ने उनको साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
राज्य आयोग के नवनियुक्त सदस्य लियाकत अली का भी साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि जस्टिस बनवारी लाल शर्मा के गत 8 मई को अध्यक्ष पद से सेवा निवृति के बाद चटर्जी द्वारा राज्य आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष का पद भार ग्रहण किया गया है। वे जिला न्यायाधीश, जोधपुर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अभी राज्य आयोग के वरिष्ठतम न्यायिक सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। चटर्जी के राज्य आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय अधिवक्ता व उपभोक्ता आंदोलन से जुड़े हुए लोगों द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

