Doordrishti News Logo

कर्फ्यू में दिन में 12 घंटे की छूट, भीतरी शहर में खुले प्रतिष्ठान

  • जोधपुर उपद्रव
  • शाम सात से 10 मई की सुबह सात बजे तक रहेगा कर्फ्यू
  • रात्रि कर्फ्यू बढऩे के आसार

जोधपुर, शहर में बीते सोमवार की रात को जालोरी गेट पर हुए दो गुटों में विवाद और अगले दिन हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था। धीरे-धीरे हालात सामान्य होने पर दो घंटै फिर चार घंटे और रविवार को आठ घंटों की छूट इन थाना क्षेत्रों दी गई। हालात तेजी से सुधरते देख प्रशासन ने आज सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट प्रदान कर दी। सुबह सात बजे के बाद से भीतरी शहर में रौनक लौट आई।

आज शाम सात बजे के बाद फिर से कर्फ्यू लागू हो जाएगा। जो मंगलवार की सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन अब रात्रिकालीन कर्फ्यू को बढ़ाएगा ऐसे आसार नजर आते हैं। जो कुछ दिन और रह सकता है।

कर्फ्यू में दिन में 12 घंटे की छूट, भीतरी शहर में खुले प्रतिष्ठान

दुकानें खुलने से व्यापारियों  के चेहरों पर छाई रौनक

आज 12 घंटे की छूट में भीतरी शहर में सभी प्रतिष्ठान खोल दिए गए। पहले किराणा, डेयरी और ऑप्टिकल की दुकानों को ही शामिल रखा गया था। सभी प्रकार के प्रतिष्ठान खुल जाने से व्यापारियों के चेहरों पर रौनक छा गई। भीतरी शहर में आज फिर से लोगों की काफी भीड़ देखी गई। खरीददारी के लिए लोग उमड़ पड़े।

पुलिस का रहा पहरा

दस थाना क्षेत्रों उदयमंदिर का आंशिक क्षेत्र राइका बाग, राइका बाग स्टेशन, रोडवेज को पहले ही कर्फ्यू से मुक्त रखा हुआ था। शेष भाग में भी आज चहलकदमी बढ़ गई। इसके अलावा सदर बाजार,नागौरी गेट,सदर कोतवाली, खांडाफलसा के साथ ही जिला पश्चिम के सूरसागर,प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, सरदारपुरा एवं देवनगर थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में 12 घंटों की छूट के बीच बाजार गुलजार नजर आए। मगर इस सबके बीच में पुलिस का पहरा भी रहा। पुलिस के जवान तैनात थे। तेजी से सुधर रहे हालात पर शहरवासी अब चैन की सांस ले रहे है।

अब तक 33 प्रकरण दर्ज, मुकदमों में कई गिरफ्तारियां

दो दिन तक चले बवाल पर पुलिस ने 33 प्रकरण दर्ज किए हैं। 250 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 200 लोगों को जमानत पर छोड़ भी दिया गया। जिला पूर्व एवं पश्चिम में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मुकदमों में गिरफ्तारियां हुई है। अकेले सरदारपुरा थाना पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत के साथ रिमाण्ड पर ले रखा है।

शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा अब शहर

भीतरी शहर में अब पूर्णतया शांति बनी है। दोपहर तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। सिटी निर्बाध रूप से जारी है। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का जाब्ता चौराहों और गलियोंं में तैनात है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026