उपद्रवियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे राज्य सरकार-भाजपा

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर ने अपणायत और अपनत्व के शहर जोधपुर में वर्ग विशेष के कुछ समाज कंटकों द्वारा बीती रात जोधपुर शहर का माहौल खराब करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा ने उपद्रव करने वाले सभी उत्पातियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि जालोरी गेट चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता सैनानी अमर शहीद बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा को अपमानित किया गया। बिस्सा की प्रतिमा पर काला कपड़ा बांधा और मूर्ती पर हरे रंग के चांद सितारे लगे झंडे लगा दिए। सोमवार को रात्रि में माहौल खराब होने के उपरांत भी मंगलवार को सुबह तक शहर में शांति व्यवस्था रहे इस हेतु स्थानीय प्रशासन बिल्कुल निष्क्रिय रहा और प्रशासन का खुफिया तंत्र नकारा रहा है। सुबह होेते होते जोधपुर शहर अशांति की भेंट चढ़ गया।

उपद्रवियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे राज्य सरकार-भाजपा

जालोरी गेट जोधपुर शहर का ह्दय स्थल है इस स्थान पर अचानक पांच सौ-सात सौ लोगों का एक साथ हुजूम के रूप में एकत्र होना और इसके बाद जालोरी गेट से शनिश्चर जी के थान के आस पास की सम्पर्क सड़कों पर खड़े चार पहिया और दुपहिया वालों में तोड़-फोड़ की गई। साथ ही घरों पर पत्थर फेंके गए। अपने घरों की बालकनी में खड़ी महिलाओं से अभद्रता से इशारे किए गए। पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों से भी मारपीट की गई। कई मीडिया कर्मी भी घायल हो गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आज केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, महापौर वनिता सेठ, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, उप महापौर किशन लढ्ढा उत्तर निगम के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल व करणीसिंह खीची सहित अनेक भाजपा नेता,पार्षद पदाधिकारी जनप्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों में घटना स्थल पर पहुंचे।

सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी चाकू से घायल युवक को देखने एमडीएम अस्पताल पहुंचे। इसके बाद ही एमडीएम अस्पताल में युवक का ऑपरेशन किया। शाम को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती दो युवकों से मिलने गए और परिजनों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक सूर्यकांता व्यास, महापौर वनिता सेठ और जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने सभी समूदाय के लोगों से शांति की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर ने वर्ग विशेष के ऐसे समाज कंटकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को सहयाता दिलाने की मांग की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026