Doordrishti News Logo

बंद मकान के ताले तोड़कर सामान चुराया

जोधपुर, शहर के झालामंड स्थित एक ढाणी में अज्ञात चोरों ने बंद मकान में सेंध लगाकर वहां से सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए।
कुड़ी पुलिस के अनुसार बनवाड़ियों की ढाणी झालामंड निवासी दिनेश कुमार पुत्र मामकराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट में बताया कि 1 मई को अज्ञात व्यक्ति ने उसके मकान के ताले तोड़क़र नकदी और जेवरात चुरा कर ले गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा नहीं दिया गया है।

अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी

खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि चांदबावड़ी सुगंध गली निवासी हर्षित बोहरा पुत्र दिनेश बोहरा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात्रि के समय शनिश्चर के थान के पास खड़ी उसकी मोपेड को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह खांडाफलसा थाने में दी रिपोर्ट में इन्द्रा चौक बालवाड़ी क्षेत्र निवासी संजय भाटी पुत्र छंवरलाल भाटी ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

मथानिया थानान्तर्गत पांचला खुर्द निवासी उमेश पुत्र शिवनाथ राम जाट ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि वह जनाना विंग एमडीएम अस्पताल आया था जहां पर अस्पताल के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोरी कर गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026