Doordrishti News Logo

योग सप्ताह सम्पन्न, साधक हुए लाभान्वित

जोधपुर, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा जोधपुर द्वारा आयोजित योग सप्ताह राधा कृष्ण पार्क, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन सत्र में परिसर के निवासी साधकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस कार्यक्रम को अत्यंत लाभप्रद बताया। इसके लिए उन्होंने पार्षद पायल जानयानी एवं विवेकानंद केंद्र के योग प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया। जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सजगता और पूरे दिन रहने वाला स्वस्थ उत्साह सहभागीयों को निरंतर योगाभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित कर गया। पार्षद जानयानी ने निवासियों को उनके उत्साह पूर्वक सहभाग के लिए धन्यवाद दिया और विवेकानंद केंद्र के योग शिक्षकों के सहयोग से मोहल्ले के अन्य पार्कों में भी निवासियों की सुविधा के लिए इस तरह के योग सप्ताह के आयोजन करने की इच्छा बताई।

कार्यक्रम में विवेकानंद केंद्र के जीवनव्रती दीपक खैरे ने साधकों का योग के विस्तृत आयाम, व्यक्ति का समाज से जुड़ना आदि पर ध्यान आकृष्ट किया। केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्होंने सामूहिक निरंतर योगाभ्यास के लाभ बताए।

इस योग सप्ताह के आयोजन में विभाग प्रमुख प्रेम रतन सोतवाल के मार्गदर्शन में योग प्रमुख पंकज व्यास, युवा प्रमुख श्याम मालवीय, कार्यपद्धति प्रमुख हरि, योग शिक्षक प्रिया अग्रवाल,भगवान पंवार, मनीष चौहान और विकास का सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026