Doordrishti News Logo

चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस से उलझा

जोधपुर, शहर की डांगियावास पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अब पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिरी सूचना मिली कि डांगियावास के बावरला गांव में रहने वाले श्रवण राम पुत्र जस्साराम मेघवाल के घर पर चोरी की बाइक रखी है। इस पर हैडकांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल लोकेश कुमार, रामदेवसिंह एवं रमेश कुमार वहां पहुंचे।

पुलिस के वहां पहुंचने पर श्रवणराम उलझ गया। तब उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया। वहां रखी बाइक के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गाडिय़ों को जब्त कर लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों मोटरसाईकिलों के बारे में राजकॉप से पता किया तो मोटरसाईकिल एक बाइक सिवलाबेरा रजासनी निवासी दीपक पुत्र माणकराम माली की होना पाया गया। जबकि दूसरी मोटरसाईकिल जाटों का बास बनाड़ निवासी भल्लाराम पुत्र दीपाराम की होना पाया गया। दोनों गाडिय़ों के संबंध में संबंधित थानों में करवड़ और बनाड़ में चोरी का मामला दर्ज हो रखा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: