Doordrishti News Logo

भारतवर्ष के खिलाड़ीयों का महाकुम्भ सूर्यनगरी में

  • नेशनल लंगड़ी चैंपियनशिप का 26 मार्च को उद्घाटन समारोह
  • राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां को अंतिम रूप दिया

जोधपुर,शहर में 26 मार्च से 28 मार्च तक राष्ट्रीय लंगड़ी चैम्पीयनशिप का आयोजन लंगड़ी फेडरेशन ऑफ इण्डिया एवं लंगड़ी एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के तत्वावधान में सरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण संस्थान सिरोला बेरा,सूरसागर के खेल प्रागण में होने जा रहा है। जिसका उद्घाटन 26 मार्च को प्रातः 10ः15 बजे होगा।

राजस्थान लंगड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकमाराम चौधरी ने बताया कि देश के 15 प्रदेशों की टीम के 900 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पुरूष-महिला खिलाड़ी 12वीं सीनियर एवं बालक-बालिका 11वीं सब जूनियर खिलाड़ी राष्ट्रीय लंगड़ीे चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में लगभग 225 पुरूष और 225 महिलाएं, 225 बालक और 225 बालिका खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।

लंगड़ी फेडरेशन ऑफ इंडिया और राजस्थान लंगड़ी संघ के तत्वावधान में राज्य लंगड़ी संघ द्वारा प्रथम बार लंगड़ी गेम की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जोधपुर में आयोजित हो रही है। जिसके चलते राजस्थान के खिलाड़ियों को गेम की बारिकियों को समझने का मौका मिलेगा। संघ के सचिव भूराराम चौधरी ने बताया कि जोधपुर में राजस्थान लंगड़ी संघ द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर है।

फेडरेशन द्वारा खेल आयोजन की सारी जानकारीयां भेजी जा चुकी हैं। श्रीसरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण संस्थान सिरोला बेरा, सूरसागर के खेल प्रांगण में आयोजित होने वाली इस नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने को देश के मशहूर लंगड़ी खिलाड़ी शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति चेयरमैन विशाल सांखला,अध्यक्ष सुमेराराम, सचिव गणपत चौधरी रहेंगे।

संघ द्वारा नेशनल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटीयों का गठन किया गया। इनमें आयोजन समिति, आवास समिति, भोजन समिति, तकनीकी समिति एवं परिवहन समिति आदि का गठन कर व्यवस्था की जा रही है। नेशनल लंगड़ी फेडरेशन सचिव सुरेश गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रतियोगिता में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां को अंतिम रूप देने के लिए राजस्थान लंगड़ी संघ एवं जोधपुर जिला लंगड़ी संघ की 25 मार्च को बैठक आयोजित की जाएगी। विभिन्न संगठनों से प्रतियोगिता को सफल बनाने का आहवान किया जाएगा। पुलिस, प्रशासन,परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग से विशेष सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में वायुसेना का जागरूकता स्टाल

October 5, 2026

अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप में टीटीआई विकास रेफरी चयनित

October 5, 2026

राष्ट्रबोध के बिना सुरक्षित-संरक्षित भारत की कल्पना अधूरी

October 3, 2026

गांधी जयंती पर PM मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात

October 3, 2026

चिरागराज शर्मा का राज्य स्तर पर चयन

October 1, 2026

जब आत्मा देह बदल लेती है तो श्राद्ध किसका? एक विवेचन

September 29, 2026

70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस व नेटबॉल मुकाबले का रंगारंग शुभारंभ

September 28, 2026

बदरीनाथ में डीजे का हंगामा: सनातन को चुनौती

September 28, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल टली 28 से 30 सितंबर तक बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे

September 28, 2026