नंदा देवी सम्मान समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित
देहरादून(दूरदृष्टीन्यूज),नंदा देवी सम्मान समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित। नंदा देवी सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। चित्रकला,व्यंजन,ऐपण,मेहंदी,परिधान और मंगल प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई। संयोजक आदित्य चौहान की ओर से सभी प्रतिभागियों को विशेष उपहार दिए गए।
इसे भी पढ़िए: जोधपुर:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन
चित्रकला प्रतियोगिता:स्वाति व दिव्यांशी प्रथम, वंशिका,आराध्या व मीनाक्षी द्वितीय,समृद्धि व विराज चौहान तृतीय। बड़ी श्रेणी में ज्योति भट्ट व दिव्यांशु प्रथम, दिव्यांशी,गीता चौहान व रीति द्वितीय,स्वाति व सोनिका तृतीय।
व्यंजन प्रतियोगिता: रचना बलूनी प्रथम,राधा रानी द्वितीय,प्रेम तिवारी तृतीय।
मेहंदी:अंजलि प्रथम,दीपा रावत द्वितीय,निशा थापा तृतीय।
गेरू-विश्वार ऐपण: कमला उप्रेती और भगवती जोशी प्रथम, कमला पांडे द्वितीय। फैब्रिक ऐपण में गीता चौहान,नेहा डबराल सहित पॉलिटेक्निक की 26 छात्राओं ने भाग लिया।
परिधान प्रतियोगिता: वयस्क वर्ग में भगवती जोशी,कमला पांडे,रेनू शर्मा,पुष्पा पेंट प्रथम, सविता बिष्ट व भावना मेहता द्वितीय।
कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर,संयोजक आदित्य चौहान,अमित रावत,केसर सिंह रावत, कमल रजवार,गोविंद पांडे सहित अन्य मौजूद थे। संचालन बबीता साह लोहनी ने किया।
