जोधपुर की टीम ने 11 स्वर्ण सहित 21 पदक व टीम चैंपियनशिप पर किया कब्जा

  • राज्य स्तरीय सिनियर आर्टिस्टिक व रिदमिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न
  • जोधपुर के शुभम कुमार व संस्कृति सोनी प्रतियोगिता के आल अराउंड बेस्ट जिम्नास्ट

जोधपुर,राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ द्वारा 19 से 21मार्च को भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय सिनियर आर्टिस्टिक व रिदमिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 11 स्वर्ण सहित कुल 21 पदक जीते एवं पुरुष वर्ग की टीम चैंपियनशिप अपने नाम की।

जिला जिम्नास्टिक्स संघ जोधपुर के सचिव डॉ. शक्ति सिंह रावलोत ने बताया कि जिला जिम्नास्टिक्स संघ जोधपुर के दल ने पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 5 स्वर्ण,3 रजत व 2 काँस्य पदकों पर अपना अधिकार साबित किया। जिसमें से शुभम कुमार ने 5 स्वर्ण व 2 रजत तथा उगम सिंह ने 1 रजत व 2 काँस्य पदकों पर अपना दावा सिद्ध किया। टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण प्राप्त किया तथा शुभम कुमार प्रतियोगिता का आल अराउंड बेस्ट जिम्नास्ट बना।

जोधपुर की टीम ने 11 स्वर्ण सहित 21 पदक व टीम चैंपियनशिप पर किया कब्जा

रिदमिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में संस्कृति सोनी ने 5 स्वर्ण,निहारिका ने 4 रजत व 1 काँस्य पदक जीत कर जोधपुर का वर्चस्व बनाए रखा तथा संस्कृति सोनी प्रतियोगिता की आल अराउंड बेस्ट जिम्नास्ट बनी।

प्रतियोगिता में निर्णायक का दायित्व निभाने वाले तकनिकी अधिकारीगण,  डॉ.भागीरथ सिंह, दीपिका गंडेर व धर्मिष्ठा प्रजापत तथा जिला संघ के कोषाध्यक्ष व टीम मैनेजर अरुण शर्मा के नेतृत्व में भाग लेकर लौटी विजेता टीम का जिला संघ द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिया में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहाँ पर इनके पदक जीतने की पूरी संभावना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews