Doordrishti News Logo

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी आज से

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजनीति में 37 वर्ष बाद सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी का इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ आज फिर से विधायक दल के नेता चुने जाएंगे।
सत्ता की कमान एक बार फिर से योगी के ही हाथ में होगी। यह पहले से तय था, इसकी औपचारिक घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक गृहमंत्री अमित शाह, सह-पर्यवेक्षक रघुवर दास और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में की जाएगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष योगी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

विधानसभा चुनाव 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई बार चुनावी मंचों से ‘आएंगे तो योगी ही’ और ‘योगी ही उपयोगी’ जैसा नारा देकर स्पष्ट संदेश दे चुके थे कि भाजपा दोबारा सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होंगे।
संगठन की शक्ति और अमित शाह की रणनीति के साथ मोदी-योगी की जोड़ी ने विपक्षी मंसूबों को ढेर कर अकेले 255 व गठबंधन सहयोगियों के साथ 273 सीटें जीती हैं। ऐसा प्रदेश की राजनीति में 37 वर्ष बाद हुआ है कि पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद किसी दल की सरकार फिर पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है।

शपथ ग्रहण की तैयारी पूर्ण

राजधानी में शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में योगी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। समारोह में कई केंद्रीय मंत्री,भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी, साधु-संत, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य शामिल होंगे। देशभर के प्रमुख विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजा गया है।

उपमुख्यमंत्री की भी घोषणा भी होगी

योगी सरकार-2 में मंत्री कौन-कौन होंगे, इसे लेकर तमाम अटकलों का बाजार गर्म है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल

February 21, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026