Doordrishti News Logo

पति पीडि़त महिला को परिचित ने झांसे में लेकर 15 लाख में बेचा

  • नागौर से दस्तयाब कर लाई पुलिस पीडि़ता को
  • दूसरी जगह करवा दी शादी

जोधपुर, निकटवर्ती लूणी तहसील क्षेत्र की रहने वाली 23 साल की एक महिला को उसके परिचित में झांसे में लेकर उसे नागौर के नारवा गांव में किसी अन्य व्यक्ति को 15 लाख में बेच कर शादी करवा दी। महिला के पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और महिला का पता लगाकर उसे नागौर जिले से दस्तयाब कर लिया। पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में परिचित पर उसे बेचने और अन्यत्र शादी करवाने का आरोप लगाया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में लगी है। उनकी पहचान कर ली गई है। पीडि़ता की अपने पति से कुछ अनबन चल रही है ऐसे में वह पिता के पास रह रही थी।

एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि लूणी तहसील क्षेत्र की रहने वाली 23 साल की एक महिला अपने पिता के पास में रह रही है। उसकी अपने पति से कुछ अनबन के चलते वह पीहर में ही है। 3-4 मार्च को यह महिला अपने घर से लापता हो गई थी। तब पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। महिला का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम को लगाया। बाद में उसके लोकेशन नागौर जिले में मिली। इस पर पुलिस थानाधिकारी देवीचंद ढाका के नेतृत्व में टीम को नागौर भेजा गया। पुलिस ने इस महिला को नागौर जिले के नारवा गांव से दस्तयाब कर लिया।

पीडि़ता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि पति से अनबन के चलते वह पीहर में थी। इस पर सुनील विश्रोई नाम के शख्स से उसकी पहचान थी। उसने कहा कि वह पति को छोड़ दे। बाद में वह सुनील के कहे अनुसार किया। वह उसे नागौर लेकर गया। जहां पर विजय नाम के शख्स से उसकी शादी करवा दी। एसीपी जेपी अटल के अनुसार पीडि़ता को 15 लाख में बेचना बताया गया है। इसमें सुनील विश्रोई के साथ एक अन्य आरोपी श्यामसिंह राजपुरोहित का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने तीनों की पहचान की है। जिनकी अब तलाश की जा रही है। पीडि़ता एक बच्चे की मां भी बताई जाती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: