रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
जोधपुर मंडल की रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता जागरूकता अभियान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत शनिवार को विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
डीएस कॉलोनी एवं वर्कशॉप कॉलोनी में स्वास्थ्य निरीक्षकों के नेतृत्व में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर रेलकर्मियों,उनके परिजनों और कॉलोनी वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान की शुरुआत में सभी को स्वच्छता की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई गई। सभी ने श्रमदान करने,स्वयं गंदगी नहीं करने और दूसरों को भी गंदगी करने से रोकने का संकल्प लिया। साथ ही गीले और सूखे कचरे का उचित निस्तारण और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का आह्वान किया गया।
जोधपुर मंडल में सौर ऊर्जा उत्पादन ने पकड़ी रफ्तार अगस्त तक 19.94 लाख यूनिट बिजली तैयार
प्रतिज्ञा के बाद दोनों कॉलोनियों में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य कर्मियों और कॉलोनीवासियों ने हाथों में स्वच्छता संदेशों की तख्तियां और बैनर लेकर कॉलोनी का भ्रमण किया और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से संवाद कर घर और कॉलोनी परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के उपाय बताए। डस्टबिन के नियमित उपयोग,नालियों में कचरा नहीं डालने और जलभराव रोकने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि मौसमी बीमारियों को रोका जा सके।
