जैव विविधता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जैव विविधता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर, राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं जिला परिषद जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत समिति लूणी मुख्यालय पाल रोड में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी विकास राजपुरोहित ने बताया कि प्रशिक्षण में जयपुर से तकनीकी सलाहकार देवेन्द्र भारद्वाज एवं मालीराम प्रजापत क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण में प्रशिक्षार्थियों को प्रजेटेशन के द्वारा जैव विविधता क्या है, जैव विविधता पर आ रही विपदाओं के बारे में,उनके महत्व एवं उनके उपयोग के बारे में साथ ही जैव विविधता प्रबन्ध समिति के गठन, उनके कार्य दायित्वों,अति महत्वपूर्ण जैव विविधता पंजीका जिसे लोक जैव विविधता पंजीका के रूप में जाना जाता है, उसके निर्माण और उससे राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा भेजे गए मॅाडल लोक जैव विविधता पंजिका में आवश्यक मौके की जैव विविधता के अनुसार सुधार कर उसे अंतिम रूप दिये जाने के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत पाल में ले जाकर वहां के ग्रामीणों को जैव विविधता पंजिका के बारे में तथा पंजिका के फॅारमेट को भरवाकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को माचिया बायोलॅाजिकल पार्क में भी वहां उपलब्ध जीव-जन्तुओं, पशु पक्षियों व पेड़ पौधों के बारे में जानकारियां दी गई। बायोलॅाजिक पार्क में उप वन संरक्षक(वन्य जीव) रमेश बोराणा ने जैव विविधता के बारे में जानकारियां प्रदान की।

यह प्रशिक्षण जिले की जैव विविधता के संरक्षण, उसके उपयोग एवं उससे संबंधित सभी पहलुओं पर आधारित था। इससे जिले की सभी पंचायत समितियां भविष्य में यहां की जैव विविधता प्रबंध समितियों को उनके कार्यो के बारे में एवं उनके स्थल पर लोक जैव विविधता पंजीका को वहां की जैव विविधता के अनुरूप अपग्रेड करने के लिए रखी गयी थी। उन्होंने बताया कि दो चरणों में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts