Doordrishti News Logo

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में चोरों ने लगाई सेेंध

जोधपुर, शहर के रातानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रयोगशाला से अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर सेट के साथ तीन रेम चोरी कर ली। घटना शनिवार-रविवार की रात को हुई। इस बारे में सोमवार को पता लगने पर रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रयोगशाला में कार्यरत मनोहर सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि अज्ञात चोरों ने कॉलेज की प्रयोगशाला में सेंध लगाकर वहां से एक कंप्यूटर सेट और तीन रेम चुरा कर ले गए। घटना में अब एएसआई जगदीश प्रसाद की तरफ से जांच की जा रही है।

मोबाइल टॉवर की बैटरियां चोरी

निकटवर्ती लूणी तहसील के धुंधाड़ा रोहिचाकलां गांव रोड पर निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर से बैटरियां चोरी हो गई। इस बारे मेें कर्मचारी बाड़मेर के समदड़ी थानान्तर्गत सरवड़ी निवासी परमवीर सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि गुजरी रात को अज्ञात चोर टॉवर पर लगी ओडीसी की दो बैटरियां चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026