Doordrishti News Logo

सुर-साम्राज्ञी,स्वर कोकिला,भारत रत्न,दुनियां की जानीमानी गायिका लता मंगेशकर का निधन

जोधपुर/मुम्बई,सुर-साम्राज्ञी,भारत रत्न, सुरीली आवाज से दुनियां पर दशकों तक राज करने वाली लता मंगेशकर का रविवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित प्रख्यात गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में सुबह 812बजे अंतिम सांस ली। वे 92 वर्ष की थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत सामदानी ने उनके निधन की सूचना दी। उन्होंने कहा कि आज सुबह 8:12 बजे लाता दीदी का निधन हो गया,उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। इससे पूर्व सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर उनके निधन की पुष्टि की।

दुनिया भर में कोकिल कंठा नाम से मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायिकी में एकछत्र राज किया। भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट गायिका लता मंगेशकर ने 13 वर्ष की उम्र में 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी। लता ने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण,पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दुनियां भर की दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

लता मंगेशकर के निधन पर भारत समेत दुनियां भर की दिग्‍गज हस्तियों ने शोक व्यक्त है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,अमित शाह, राजनाथ सिंह, गजेंद्र शेखावत,राहुल गांधी,अशोक गहलोत,योगी आदित्यनाथ सहित के नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

नीतित गडकरी ने अपने शोक संदेश में लिखा उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी, लता दीदी प्रखर देशभक्त थी। उनका जीवन अनेक उपलब्धियों से भरा रहा है। लता जी हमेशा ही अच्छे कामों के लिए हम सभी को प्रेरणा देती रही हैं। भारतीय संगीत में उनका योगदान अतुलनीय है। 30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

February 9, 2026