Doordrishti News Logo

कोरोना का कहर: शहर में आज एक ही दिन में सर्वाधिक 711 संक्रमित

जोधपुर, कोरोना की तीसरी लहर अब छाने लगी है। शहर में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार को विस्फोटक स्थिति के साथ 711 संक्रमित मिलने के साथ अब चिकित्सा प्रबंधन के साथ ही पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।

शहर में कोरोना पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव अब पूरी तरह से नजर आ रहा है। जोधपुर में मंगलवार को 711 नए संक्रमित सामने आए। इसके साथ ही 230 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव केस लगातार बढ़ते हुए तीन हजार से अधिक होकर 3,227 तक जा पहुंचे। जोधपुर में इस वर्ष जनवरी के पहले 11 दिन में ही 3,736 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

संक्रमण की दर कम

शहर में आज मरीजों की संख्या में उछाल अवश्य आया, लेकिन संक्रमण दर में काफी कमी देखने को मिली। जोधपुर में आज संक्रमण दर 15.41 फीसदी रही। सोमवार को जोधपुर में संक्रमण दर प्रदेश में सर्वाधिक 37.28 फीसदी रही।

मरीज कम पहुंच रहे अस्पताल

शहर में कोरोना बेहद तेजी से अवश्य फैल रहा है, लेकिन अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है।अधिकांश मरीज होम आइसो- लेसन में ही हैं। ऐसे में फिलहाल अस्पतालों में संक्रमितों की भीड़ भी नहीं है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026