Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रदेश के बीकानेर में मनी लांड्रिंग से जुड़े जमीन खरीद-बेचान मामले में राबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढऩे वाली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में राबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की राजस्थान हाईकोर्ट से इजाजत मांगी है। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में होने वाली सुनवाई तक राबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। राबर्ट वाड्रा से जुड़े इस मामले में हाईकोर्ट में विभिन्न कारणों से सुनवाई कई बार टल चुकी है। विभिन्न कारणों से इस मामले पर बहस भी शुरू नहीं हो पाई है जबकि ईडी की तरफ से कई बार बहस शुरू करने का आग्रह किया जा चुका है। ऐसे में अब ईडी ने राबर्ट वाड्रा व सह आरोपी महेश नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की इजाजत मांगी है। हाईकोर्ट में सोमवार को न्यायाधीश पुष्पेन्द्र सिंह भाटी की पीठ में इस मामले की सुनवाई होगी। ईडी की तरफ से एएसजी राजदीपक रस्तोगी व भानू प्रताप बोहरा पक्ष रखेंगे जबकि वाड्रा का पक्ष सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी रखेंगे। मनी लांड्रिंग से जुड़े इस मामले की ईडी ने जांच शुरू की थी। ईडी की पूछताछ से बचने के लिए वाड्रा लंबे अरसे से प्रयास करते रहे। कई बार समन जारी करने के बावजूद वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए। ईडी की सख्ती पर वाड्रा ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर स्थित मुख्य पीठ में अपील दायर कर पूछताछ पर ही सवालिया निशान लगाया। हाईकोर्ट ने वाड्रा को आदेश दिया कि वे अपनी मां मौरिन के साथ ईडी के समक्ष पेश होकर उसके सवालों का जवाब दें। इसके बाद वाड्रा जयपुर में ईडी के समक्ष पेश हुए थे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026