Doordrishti News Logo

पंजाब सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए- जोशी

  • प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग पर रोकने की साजिश के पीछे पंजाब कांग्रेस
  • यह देश का अपमान
  • उच्च स्तरीय जांच करे केन्द्र सरकार

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह साजिश पंजाब की कांग्रेस सरकार ने रची। भाजपा ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कहा कहा कि जानबूझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमा को ठेस प पद का अपमान किया गया। यह देश का अपमान है। देश के संघीय ढांचे की अवहेलना है। आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस अलगाव की प्रवृत्ति रखती है। इसका खुलासा हो गया है। उन्होने कहा कि यह कांग्रेस की बौखलाहट है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब की जमीन से दूर रखने के षड्यंत्र का एक घृणित कुचक्र था।प्रधानमंत्री की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस संदर्भ में फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझा। कांग्रेस की लापरवाह सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: