नवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर, शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में चौदह साल की एक बच्ची ने अपने घर में मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त मां-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। बालिका नवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। संभवत: कोई मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया होगा।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि रात को सूचना मिली कि दड़ाबास इलाके में नवीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में चुन्नी से फँदा बनाकर उसमें झूल गई। उसका छोटा भाई ऊपर खेल रहा था। वह नीचे आया तब बहन को फंदे पर लटके देखा। तब आस पास के लोगों को सूचना दिए जाने पर वे आए। बच्ची के माता पिता सरदारपुरा में मजदूरी पर गए हुए थे। आत्महत्या किस कारण की इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

