घर और दुकान में चोरों ने लगाई सेंध
जोधपुर, शहर के सरदारपुरा और कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर और दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर सामान आदि चोरी कर ले गए। संबंधित थाना पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि रजवंत सिंह सिख पुत्र तिलोक सिंह सिख की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी ओलंपिक तिराहा के पास में एक दुकान है। इस दुकान से अज्ञात चोर रात को सामान आदि चोरी कर ले गए। दूसरी तरफ कुड़ी पुलिस ने बताया कि गुढ़ाविश्रोईयान स्थित जाटों की ढाणियां निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र भंवरलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका एक घर झालामंड क्षेत्र में है। जो बंद पड़ा था। अज्ञात चोर घर से गैस की टंकी के अलावा घरेलु सामान आदि चोरी कर गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

