Doordrishti News Logo

जोधपुर और अचीवर्स रजनीगंधा टीमें संयुक्त विजेता

  • महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप
  • मेहरानगढ़ व बालसमन्द के बीच खेला गया प्रदर्शन मैच
  • दोनों टीमों ने किए छह-छह गोल
  • जोधपुर पोलो सीजन 2021 का समापन

जोधपुर, जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान पाबूपुरा में चले 22वें जोधपुर पोलो सीजन 2021 में गुरुवार को महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (10 गोल) टूर्नामेंट का फाइनल जोधपुर व रजनीगंधा अचीवर्स टीमों के बीच दोपहर 3 बजे खेला जाना तय था, परन्तु बरसात के कारण मैदान में नमी होने के कारण दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।

जोधपुर और अचीवर्स रजनीगंधा टीमें संयुक्त विजेता

फाइनल के स्थान पर जोधपुर पोलो सीजन 2021 के समापन के दिन मेहरानगढ़ व बालसमन्द टीमों के बीच प्रदर्शन मैच खेला गया। दोनों ही टीमों ने छह-छह गोल के कारण दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इस प्रदर्शन मैच के साथ ही जोधपुर पोलो सीजन 2021 का समापन हो गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को दिलीपसिंह बरकाना व सनसिटी ज्वैल्स की सोनू जैन व यजुवेन्द्र बेड़ा ने कप व ट्राॅफियां प्रदान की। प्रदर्शन मैच की शुरुआत में कमांडर मेहता ने गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया।

जोधपुर और अचीवर्स रजनीगंधा टीमें संयुक्त विजेता

मेहरानगढ़ टीम की ओर से खेल रहे राज्य के खेल एवं युवा मामले व सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कुल चार गोल किए चांदना ने पहले चक्कर में दो गोल व दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। साथी खिलाड़ी जयवीरसिंह गोहिल ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में बालसमंद टीम के तीन हैण्डीकेप के खिलाड़ी कर्नल रवि राठौड़ वीएसएम (सेनि) ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल, सैय्यद हूर अली ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व विक्रमादित्य सिंह बरकाना ने चौथे चक्कर में एक गोल किया। मैच के अम्पायर उदय कलान व सिमरनसिंह शेरगिल थे जबकि रैफरी धनंजयसिंह व मैच की कांमेन्ट्री अंकुर मिश्रा ने की। मैच के दौरान उम्मेद भवन पैलेस के हाॅर्स एण्ड कैरेज मैनेजर जगजीतसिंह नाथावत, कर्नल गिरेन्द्रसिंह दाखाँ वीएसएम, विक्रमसिंह पीह, राघवेन्द्रसिंह इन्द्रोका, हर्षवर्धन सिंह भांवरी, दिग्विजयसिंह भांवरी, कर्नल भंवरसिंह,राजेन्द्र सिंह सहित अनेक पोलो खिलाड़ी मैदान में उपस्थित थे।

जोधपुर और अचीवर्स रजनीगंधा टीमें संयुक्त विजेता

बेस्ट पोलो पोनी अवार्ड

विक्रमसिंह पीह की घोड़ी रेपर को बेस्ट पोनी अवार्ड दिया गया। अर्जेन्टीना के पोलो खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी ने सीजन के दौरान इस घोड़ी पर ही पोलो खेला।

बेस्ट यंग राइडर ऑफ दी सीजन अवार्ड

पोलो खिलाड़ी जयवीरसिंह गोहिल को बेस्ट यंग राइडर आॅफ दी सीजन अवार्ड का पुरस्कार मिला।

बेस्ट अपकमिंग यंग प्लेयर ऑफ दी सीजन अवार्ड

जयपुर के पोलो खिलाड़ी लोकेन्द्रसिंह कारे बेस्ट अपकमिंग यंग प्लेयर आॅफ दी सीजन अवार्ड दिया गया।

बेस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ दी सीजन

अर्जेन्टीना के पोलो खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी को बेस्ट वेल्यूएबल प्लेयर आॅफ दी सीजन पुरस्कार मिला।

राज भंवर सा ट्राॅफी फोर दी मोस्ट प्रोमिसिंग यंग प्लेयर

हैदराबाद के पोलो खिलाड़ी सैय्यद हूर अली को राज भंवर सा ट्राॅफी फोर दी मोस्ट प्रोमिसिंग यंग प्लेयर से सम्मानित किया गया।

जोधपुर और अचीवर्स रजनीगंधा टीमें संयुक्त विजेता

मेहरानगढ़ बैण्ड़ सहित सेना के बैण्ड ने मैदान में किया अपनी कला का प्रदर्शन

पोलो मैच से पूर्व व मैच के मध्य मेहरानगढ़ बैण्ड सहित सुबेदार मेजर शांताराम वाडकर के नेतृत्व में मैकनाइज्ड इन्फेन्ट्री रेजीमेंटल सेन्टर अहमद नगर महाराष्ट्र, सुबेदार लोकेश कुमार के नेतृत्व में नाइन ग्रेनेडियर फाॅर राज रिफ पाईप बैण्ड उदयपुर तथा नायब सूबेदार राकेश सिंह के नेतृत्व में नाईन ग्रेनेडियर बैण्ड की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों की तालियां बटोरी। मैच समाप्ति के पश्चात भी सेना के बैण्ड ने मैदान में ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा‘ धुन पर आकर्षक प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026