Doordrishti News Logo

जिला कलेक्टर ने ली रैन बसेरों की सुध, रात को कड़ाके की सर्दी में गए व्यवस्था जांचने

दोनों नगर निगम के आयुक्तों को दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश

जोधपुर, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए गुरुवार रात्रि 8:30 बजे नगर निगम द्वारा संचालित अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ने उम्मेद स्टेडियम व पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर नगर निगम द्वारा संचालित अस्थाई रैन बसेरा व एमजीएच हॉस्पिटल रोड पर नगर निगम उत्तर द्वारा संचालित अस्थाई रैन बसेरा की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने रैन बसेरे में रात्रि विश्राम कर रहे लोगों से बातचीत भी की और वहां की व्यवस्थाएं देखते हुए बिस्तर पानी व सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने ली रैन बसेरों की सुध, रात को कड़ाके की सर्दी में गए व्यवस्था जांचने

उन्होंने आयुक्त नगर निगम दक्षिण अरुण पुरोहित व नगर निगम आयुक्त उत्तर राजेंद्र सिंह कविया एवं अतिरिक्त आयुक्त बजरंग सिंह से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर सभी रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को सही तरह से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखी जाए। रात्रि में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को भी इन रैन बसेरों में विश्राम करने के लिए कहा जाए ताकि फुटपाथ पर सोने के किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। जिला कलेक्टर ने दोनों अस्थाई रैन बसेरों में संधारित रजिस्टर का भी अवलोकन किया व वहां की व्यवस्था देख रहे कर्मचारियों से भी बातचीत की।

जिला कलेक्टर ने ली रैन बसेरों की सुध, रात को कड़ाके की सर्दी में गए व्यवस्था जांचने

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026