Doordrishti News Logo

निर्वाण दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

जोधपुर,डॉ.भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अमृत महोत्सव जिला संयोजक ओमकार वर्मा के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस सोमवार को नागौरी गेट स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला आज़ादी के अमृत महोत्सव के संयोजक ओमकार वर्मा ने बताया कि सोमवार को सुबह 10.30 बजे नागौरी गेट स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजली का कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

निर्वाण दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के तहत शाम को नागौरीगेट चौराहे पर दीप प्रज्ज्वलित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर सलीम खान, दानिश फौजदार, डॉ. धनपत गुजर, प्रो.भरत जालोरा, संदीप मेहता, बसंत कुमार प्रजापत, रूबीना खान, बबीता शर्मा, लक्ष्मण परिहार,राजेश तेजी, वसीम अख्तर, चंद्रप्रकाश आसेरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: