Doordrishti News Logo

बदल गया जोधपुर एयरपोर्ट शेड्यूल सुबह आई पहली फ्लाइट,फिर गई

जोधपुर, शहर में एयरपोर्ट का 1 दिसम्बर से विंटर शेड्यूल बदल गया। बुधवार से एयरपोर्ट सुबह साढ़े छह बजे खुल गया। पहली फ्लाइट दिल्ली से 8.15 पर आई और 8.45 गई। अब तक जोधपुर एयरपोर्ट सुबह 10 से शाम 6 बजे तब चलता था अब समय बदलने के साथ ही फ्लइट भी बढ गई हैं। 9 घंटे में जोधपुर एयरपोर्ट से 20 फ्लाइट का संचालन होगा। अक्टूबर से फ्लाइट बढने से हर आधे घंटे में फ्लाइट होने से छोटे टर्मिनल पर भीड़ बढ गई थी। अब सुबह जल्दी एयरपोर्ट खोलने से फ्लाइट के बीच का अंतराल बढ़ गया है।

एयरपोर्ट पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

शहर एयरपोर्ट पर सुरक्षा संभालने के लिए नागरिक उड्यन महानिदेशालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 40 अतिरिक्त जवान भेजे हैं। जोधपुर एयरपोर्ट के लिए विंटर शेड्यूल दूसरी बार बदला गया है। पहला शेड्यूल 31 अक्टूबर को जारी किया गया था। पहले शेड्यूल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 18 फ्लाइट उड़ान भर रही थी। जिससे एयरपोर्ट पर भीड़ बढ रही थी। अब जोधपुर एयरपोर्ट सुबह 6.30 पर खुलेगा। पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 8.15 पर आएगी और वापस दिल्ली के लिए 8.45 बजे निकलेगी। और लास्ट फ्लाइट शाम 5.10 पर रहेगी और 20 फ्लाइट उड़ान भरेगी।

दिल्ली जोधपुर के बीच रहेगी सात फ्लाइट

दिल्ली के लिए जोधपुर से 7 फ्लाइट उड़ेगी। जिसमें पहली फ्लाइट सुबह 8.15 पर आएगी और जोधपुर से 8.45 पर रवाना होगी। अंतिम सातवीं फ्लाइट शाम 5 बजे 10 मिनट पर आएगी और शाम 5.30 पर जाएगी। जिसमें 12 फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की रोजाना संचालित होगी। जिसमें एयर इंडिया की दो फ्लाइट विस्तारा एयरलाइंस की दो फ्लाइट स्पाइसजेट की तीन फ्लाइट और स्टार एयर की एक फ्लाइट है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026