Doordrishti News Logo

पैरोल पर गया बंदी नहीं लौटा फरारी का केस दर्ज

जोधपुर, केंद्रीय कारागार से पैरोल पर गया बंदी समय पर नहीं लौटा। उसकी फरारी का केस जेल प्रशासन की तरफ से दर्ज करवाया गया है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि मतोड़ा के नौसर स्थित बेंदों का बेरा निवासी भजनाराम पुत्र गोरधन राम विश्रोई गत दिनों जेल से पैरोल लेकर गया था। मगर उसे तय तारीख पर आना था। मगर वह लौट कर नहीं आया। अब जेल प्रशासन की तरफ से उसकी फरारी का केस दर्ज कराया गया है। फरार बंदी भजनाराम की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews