Doordrishti News Logo

जेडीए की अवैध निर्माणों के विरूद्ध कार्यवाही

जोधपुर, जेडीए आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा सड़क के अतिक्रमण, अवैध काॅलोनियों, पार्किंग के निर्मित बहुमंजिला इमारतों,अवैध, निर्माणों पर कार्यवाही की जा रही है। गुरूवार को ग्राम झालामण्ड़, नान्दड़ी एवं सुन्दरसिंह भण्डारी नगर आवासीय योजना में अवैध रूप से चल रहे अवैध निर्माणों को बंद करवाया गया। झालामण्ड के खसरा संख्या 125 भूखंड संख्या भूखंड संख्या 157 में 30 गुणा 40 फीट में संयुक्त रूप से दो मकान छत लेवल तक बिना सैटबक छोड़े निर्माण किया हुआ पाया गया। ग्राम नान्दड़ी के खसरा संख्या 82/2 में सड़क पर अतिक्रमण, मकान व चारदीवारी बनाकर कब्जा व अतिक्रमण किया हुआ पाया गया।

इसी प्रकार ग्राम बासनी मालियान खसरा संख्या 289 स्थित सुन्दर सिंह भण्डारी नगर आवासीय योजना में ओसीएफ व सड़क में लगभग 60 गुणा 300 में अनाधिकृत रूप से चारदीवारी, अतिक्रमण किया हुआ पाया गया। मौके पर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माणों को बंद करवाया गया। अतिक्रमियों को अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद करते हुए सख्त हिदायत दी गई कि बिना सक्षम स्वीकृति के किसी प्रकार का निर्माण व अतिक्रमण नहीं करें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026