Doordrishti News Logo

घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर सामान चुराया

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित रामनगर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से जरूरी सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अब इसमें पड़ताल आरंभ की है। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि रोहिचाकलां हाल रामनगर निवासी अशोक पुत्र ओमाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 14 अक्टूबर की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति ने उसके मकान में सैंधमारी करके मोबाइल और अन्य सामान चुराकर ले गए।

अलग-अगल स्थानों से बाइक चोरी

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि रविदास नगर भदवासिया निवासी शेखर पुत्र दीपक रैगर ने पुलिस को बताया कि वह राय बहादुर मार्केट आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बापू कॉलोनी आखलिया निवासी आबिर पुत्र हबीब खान ने पुलिस को बताया कि वह शनिश्चर जी का थान पर आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा कर ले गया। जबकि मथानिया पुलिस ने बताया कि माण्डियाई निवासी भूराराम पुत्र खंगारराम मेघवाल की बाइक गांव से चोरी हो गई। उधर भोजासर पुलिस के अनुसार आउ निवासी घेवरचंद की बाइक बाजार से चोरी हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026