Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग द्वितीय ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में मरीज से ऑपरेशन के नाम पर फीस वसूल करने के बावजूद इलाज नहीं करने पर जोधपुर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल व चिकित्सकों पर पचास हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। मामले के अनुसार फुसासर भणियाणा निवासी सईदा ने आयोग के समक्ष पाल लिंक रोड स्थित कमला नगर हॉस्पिटल व चिकित्सकों के विरुद्ध परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि उसके पेट दर्द व पेशाब संबंधी शिकायत होने पर उक्त अस्पताल में दिखाया। जांच के बाद उसके पथरी होना बताया गया। अप्रैल,2012 में दूरबीन आपरेशन से पथरी निकाल देने का कह कर तीन बार अस्पताल में भर्ती कर फीस वसूल कर ली गई। जबकि परिवादिनी को कुछ दिनों बाद पुन: दर्द शुरू होने पर मथुरा दास माथुर अस्पताल में जांच कराई गई तो पता चला कि पथरी शरीर में उसी स्थान पर मौजूद है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ श्याम सुन्दर लाटा व सदस्य डॉ अनुराधा व्यास, आनंद सिंह सोलंकी की बैंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय में यह माना कि उक्त अस्पताल में पथरी निकालने के लिए ऑपरेशन के नाम पर परिवादिनी से फीस व दवाओं की गलत तरीके से राशि वसूल कर ली गई तथा पथरी नहीं निकाली गई। जबकि मथुरा दास माथुर अस्पताल में चिकित्सक डॉ प्रमोद शर्मा द्वारा 22 जनवरी,13 को परिवादिनी का आपरेशन कर इस पथरी को निकाला गया। आयोग ने कमलानगर हॉस्पिटल तथा इसमें परिवादिनी का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ राम गोयल व डॉ नेमीचंद द्वारा इलाज में कमी व त्रुटि साबित मानते हुए परिवादिनी को हुई शारीरिक, मानसिक पीड़ा के साथ ही इलाज खर्च के रूप में क्षतिपूर्ति के रूप में पचास हजार रुपए हर्जाना अदा करने का आदेश दिया है। साथ ही परिवाद व्यय के रूप में पांच हजार रुपए भी देने का आदेश दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026