जोधपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा श्रीतेग बहादुर साहिब व गुरुद्वारा गुरु रामदास में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्म दिवस धूमधाम के साथ सिख समुदाय के लोग व कांग्रेस परिवार ने मिलकर मनाया एवं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ स्वास्थ्य की कामना की।

गुरुद्वारा गुरु रामदास के अध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह का माल्यार्पण वरिष्ठ कांग्रेसी प्रोफेसर अयूब खान ने किया व शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। शहर विधायक मनीषा पंवार व नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा ने गुरु ग्रंथ साहिब पर माल्यार्पण कर देश में अमन शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला संयोजक ओमकार वर्मा ने डॉक्टर मनमोहन सिंह की जीवनी बताते हुए देश व दुनिया में उनके किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला और अपील की हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सिख समुदाय परिवार और कांग्रेस परिवार ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम में जगदीश सांखला,सुनील मोहनोत, प्रीतम शर्मा, गिरीश लूणा, महेंद्र माथुर,अजीज जावा,मुकेश राव, अनिल माथुर,नीमेश माथुर,विक्रम मोंटू,सूर्य प्रकाश सांखला, जगदीश माथुर, पंकज भाटी, देहात जिला संयोजक प्रकाश छंगाणी,अशोक शर्मा,रमेश बोराणा, सुरेश पणिया, कुलविंदर सिंह,जितेंद्र भाटी,पूर्णसिंह राजपुरोहित,एसएल खन्ना,विजय राव, भंवर सियोल,नरेश जोशी,निर्मल माथुर,लियाकत अली, अंजूला रोपिया,विजयलक्ष्मी पटेल,पार्षद रागिनी शर्मा,आरती, सुमन माथुर, आशा मेहता, निर्मला देवड़ा, उषा गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews