Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

जोधपुर, बीएड डिग्रीधारी लाखों बेरोजगार जो शनिवार से होने वाली रीट परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बड़ी राहत की खबर है। राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर की खंडपीठ में इस मामले में तीन दिन तक लगातार सुनवाई हुई। जस्टिस संगीत लोढ़ा पर आधारित खंडपीठ ने मामले में याचिकाकर्ता बीएड धारी अभ्यर्थियों,प्रदेश सरकार,बीएसटीसी धारकों व एनसीटीई का व्यापक पक्ष जानने की बाद शुक्रवार को इस मामले में अहम अंतरिम आदेश जारी करते हुए बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को कल होने वाली रीट परीक्षा में लेवल एक के लिए परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश के लाखों बीएडधारी बेरोजगारों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

मामले में बीएड डिग्री धारी याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट सुशील बिश्नोई ने बताया कि वर्ष 2018 ने एनसीटीई ने अपने विशेष सर्कुलर की मार्फत बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी प्रारम्भिक शिक्षा में कक्षा एक से पांच तक बीएसटीसी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के समान ही अध्यापक बनने के योग्य करार दिया है। लेकिन राजस्थान सरकार ने उक्त सर्कुलर के विपरीत केवल बीएसटीसी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही रीट परीक्षा लेवल एक में बैठने की अनुमति दी थी, जिसके खिलाफ उक्त मामला हाई कोर्ट में लंबित था।

हालांकि कुछ माह पूर्व के हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश की पालना में राजस्थान सरकार ने बीएड डिग्रीधारकों को रीट परीक्षा में लेवल एक हेतु फॉर्म भरने की अनुमति तो दे दी थी, लेकिन उनके परीक्षा में बैठने पर संशय बना हुआ था। एडवोकेट बिश्नोई ने बताया कि बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी अब कल होने जा रही परीक्षा में दोनों लेवल की परीक्षा दे सकेंगे,हालांकि लेवल एक के लिए उनकी पात्रता मामले में हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026