Doordrishti News Logo
  • संभागीय आयुक्त ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
  • कम वर्षा को देखते हुए कंटीजेंसी प्लान बनाने के दिए निर्देश

जोधपुर, संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.राजेश शर्मा ने मंगलवार को बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट में विभिन्न विकास कार्यों व मुख्यमंत्री बजट घोषणा के संबंध में समीक्षा बैठक की।

फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को मिले

संभागीय आयुक्त ने सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। जिले में पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाने को कहा।
संभागीय आयुक्त ने बैठक में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा तीसरी लहर की पर्याप्त तैयारी के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिले को प्राप्त वैक्सीन का शत प्रतिशत उपयोग करें।

पब्लिक सर्विस डिलीवरी बेहतर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित रहे लोगो का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिले की चिकित्सा इकाईयों में बच्चों के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की तथा नवीन मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स के कार्य को निर्धारित समय पर पूर्ण कर उन्हें चालू करने के निर्देश दिए। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा तथा विधावा के 0-18 आयु वर्ग के पात्रताधारी वंचित बच्चों को विशेष अभियान चलाकर पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

पब्लिक सर्विस डिलीवरी बेहतर

पानी, बिजली,चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की

सम्भागीय आयुक्त ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि कार्यो में गुणवता के साथ समझौता नहीं करने को कहा। बाड़मेर जिला विस्तृत भू भाग में फैला हुआ है इसलिए यहां पर कार्यरत अधिकारियों को अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। इस बार बारिश नही है तथा आने वाला समय विकट है। उन्होंने पीएचइडी के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था का कंटीजेंसी प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पानी व बिजली से जुड़े विभागों की चुनौती और भी बढ़ जाएगी। अधिकारी जन सेवाओं की प्रदायगी के लिए धरातल पर अधिक कार्य करें। मानव के साथ ही पशुधन के लिए पेयजल परिवहन एवं चारे पानी का प्रबंधन की अभी से पूरी तैयारी करने को कहा।

पब्लिक सर्विस डिलीवरी बेहतर

उन्होंने अवैध कनेक्शन हटाने का कार्य मिशन मोड पर करने को कहा। साथ ही अधूरे प्रोजेक्ट के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डिस्कॉम को पेयजल स्रोतों पर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने तथा नए विकसित स्रोतों पर त्वरित गति से विद्युत कनेक्शन मुहैया कराने को कहा। बजट घोषणाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों से सतत समन्वय कायम रखने की हिदायत दी। सहकारिता एवं ऋण वितरण की समीक्षा की।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा बजट घोषणाओं की पालना से अवगत कराया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

केयर्न एनर्जी परियोजना का किया अवलोकन

संभागीय आयुक्त ने केयर्न एनर्जी बाड़मेर परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने क्रूड ऑयल निकालने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढें – सेवानिवृत शिक्षक को हनी ट्रेप में फांसा, 2.90 लाख ऐंठे

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026