पीड़ित शिक्षक ने महिला सहित कई लोगों के खिलाफ दी रिपोर्ट
जोधपुर, जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में सरकारी सेवा से निवृत एक शिक्षक को महिला और और उसके साथियों ने हनी ट्रेप में फांसा है। महिला और उसके साथी 2.90 लाख रूपए ऐंठ लिए। मामला अक्टूबर 2020 से शुरू होकर अब तक का है। पीड़ित शिक्षक ने अब बिलाड़ा थाने मेें इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने इसमें गहन अनुसंधान आरंभ किया है। महिला और उसके साथी शिक्षक को अब भी ब्लैकमेल कर रहे हैं। बिलाड़ा थानाधिकारी अचलदान ने बताया कि सेवानिवृत 64 साल के एक शिक्षक के पास में महिला का आना जाना था।
अक्टूबर 2020 में महिला ने इस शिक्षक को अपने परिचित के यहां पर बुलाया और बाद में अशलील हरकतें करते हुए फोटोग्राफ्स के साथ वीडियो बना डाला। फिर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते उन्होंने बदमाशों को रूपए भी देने शुरू कर दिए। बदमाशों ने उनसे 2.90 लाख रूपए ऐंठ लिए। अब भी ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीडि़त सेवानिवृत शिक्षक की तरफ से बिना नाम की महिला सहित सुनील, जॉनी, दिनेश, ईश्वर सिंह आदि के खिलाफ अब केस दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें –कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल राधा-कृष्ण के वेश में रैम्प पर आए नजर
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

