Doordrishti News Logo

जोधपुर, डू लिटिल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कोविड काल में एक्टिव रहकर जीव दया व जीव सेवा करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इन सदस्यों को जोधपुर सांसद व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सोसाइटी की सचिव ज्योत्सना शर्मा ने बताया कि टीम ने करीब डेढ साल पहले कार्य शुरू किया था। कोविड के दौरान जिन सदस्यों की ओर से जीव दया व जीव रक्षा का कार्य किया है। उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों इन सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करवाया गया। सम्मानित होने वालों में प्रतिक व्यास, श्रुति जांगिड़, सानिया जांगिड़, प्रशांत चौधरी, मनन अरोड़ा, नमन व्यास, धर्मेश अरोड़ा, राहुल सोनी, मयंक सोनी, दिव्यांशु गांधी थे। इस मौके काव्य पुरोहित, ज्योत्सना शर्मा, मधुरम व्यास, विशालाक्ष कंसारा व मुस्कान अरोड़ा भी मौजूद थे।

ये भी पढें – कांग्रेस के कुशासन को जवाब देने का सही वक्त- चौधरी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: