- आरोपी को जेल भिजवाया
- ठगी के नौ हजार रूपए बरामद
जोधपुर, शहर के चांदपोल स्थित विद्याशाला में चाय की थड़ी चलाने वाले एक युवक को परिचित ने एम्स अस्पताल में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 9 हजार रूपयों की ठगी कर ली। मगर ना तो नौकरी दिलवाई और ना ही रूपए लौटाए। पीडि़त ने सूरसागर थाने में इसकी रिपोर्ट दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
सूरसागर थाने के एएसआई राजेंद्रसिंह ने बताया कि मावडिय़ों की घाटी सूरसागर में रहने वाले जितेंद्र पुत्र रामेश्वर रांकावत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक चाय की दुकान चांदपोल विद्याशाला क्षेत्र में है। उसकी दुकान पर खातियासनी डांगियावास के शिवदयाल पुत्र शेषाराम जाट का आना जाना था। शिवदयाल ने उससे कहा कि वह उसकी सरकारी नौकरी एम्स अस्पताल मेें ओपीडी में कंप्यूटर पद पर लगवा देगा।
इसके लिए पचास हजार रूपए लगेंगे। पीडि़त जितेंद्र बीए किया हुआ है। तब उसने झांसे में आकर शिवदयाल को 29 जून 21 को पांच हजार रूपए पेटीएम फिर चार हजार नगद दिए। शेष रूपए काम पूरा होने पर देने का वादा किया गया। बाद में जितेंद्र ने शिवदयाल से नौकरी के बार में पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। तब 19 जुलाई तक नौकरी लगवाने का कहने लगा। बाद में आनाकानी करने लग गया। एएसआई राजेेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को आज गिरफ्तार करने के साथ कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भिजवा दिया गया। आरोपी के पास से ठगी के रूपए बरामद किए गए। वह आरटीओ के पास में किराए के कमरे पर रहता है और निजी स्कूल में पढ़ाता भी था।
ये भी पढें – बहनों ने सजाई भाईयों की कलाई अपने प्यार से, दीर्घायु की कामना
दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

