Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मथानिया इलाके में मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पानी की मोटर चालू करते एक अन्य की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों प्रकरण में मर्ग की कार्रवाई की। मथानिया पुलिस ने बताया कि नेवरा स्थित डूडियों के ढाणी निवासी 38 साल के भंवराराम पुत्र मोटाराम जाट ने अपने घर में छत के कुंदे में फंदा डालकर उसमें झूल गया। वह संभवत: मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मृतक के भाई करणाराम की तरफ से मर्ग दर्ज किया। शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया है।

दूसरी तरफ बनाड़ पुलिस ने बताया कि खोखरिया स्थित आईटीआई मारवाड़ नगर में रहने वाले दिलीप गिरी पुत्र संपत गिरी पानी की मोटर चालू कर रहा था। तब उसे करंट लग गया। इस पर उसे झुलसी हुई हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। उसके रिश्तेदार नांदियाकलां खेड़ापा निवासी श्याम गिरी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया। बनाड़ पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा।

ये भी पढें – कांग्रेस के कुशासन को जवाब देने का सही वक्त- चौधरी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: