जोधपुर, सिंधी कल्चरल सोसायटी द्वारा भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए रोहित भागचंदानी का शुक्रवार शाम को सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गोविंद करमचंदानी ने बताया कि आजकल महिलाएं भी भारतीय सेनाओं में सीमा रक्षा के लिए सम्मिलित हो रही हैं। हाल ही में भारत सरकार ने महिलाओं को नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश का भी रास्ता खोला है। इससे सेना में महिलाओं को और अधिक मौका मिलेगा।

रोहित भागचंदानी के चयन से जोधपुर सिंधी समाज में हर्ष की लहर है, रोहित के चयन से सिंधी युवा वर्ग भी उत्साहित होकर भारतीय सेना में सम्मलित होने कि प्रेरणा लेंगें। इस मौके पर रोहित के माता-पिता, दादा, नाना तथा मौसी अधिवक्ता भारती टहलानी का भी सम्मान किया गया।

सोसायटी के सदस्यों ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित रोहित के निवास पर जाकर कोविड-19 का ध्यान रखते हुए सीमित सदस्यों की उपस्थिति में रोहित तथा उसके परिजनों का सम्मान किया।
इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष हरीश देवनानी, पूर्व अध्यक्ष अशोक कृपलानी के अतिरिक्त सचिव विजय भक्तानी, पूर्व सचिव सुशील मंगलानी, हरिकिशन गोलानी, नाट्य लेखक एल एन भटनागर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ये भी पढें – श्रीपारीक हितकारिणी सभा की प्रथम बैठक का आयोजन
दूरदृष्टिन्यूज़ किआ एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

