Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने वीडियो क्लिप जारी करते हुए कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से माफी मांगने के लिए कहा है। एक वीडियो साझा करते हुए शेखावत ने कहा कि यह रिपोर्ट राहुल गांधी की अमानवीय राजनीति का खुलासा करती है। राहुल गांधी दुष्कर्म की शिकार बच्ची के परिवार से मिले ही इसलिए कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कर स्वयं को संवेदी दिखाएं।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस कह रही है कि उसके ‘युवराज’ ने पीड़ितों से पूछकर तस्वीरें लगाई थी। बच्ची की मां ने साफ कर दिया है कि यह सफेद झूठ है। उन्होंने कहा कि क्या राहुल में इतनी भी संवेदना नहीं है कि एक गरीब,पीड़ित और राजनीति से अनभिज्ञ परिवार को सांत्वना देने के बहाने उसकी तस्वीर उतार कर दुनिया भर को दिखाना कम बड़ी अमानवीयता नहीं है।

शेखावत ने कहा कि यह अपने फायदे के लिए उस मासूम बच्ची के भोले-भाले परिजनों का फायदा उठाना है। कानून भी इसकी इजाज़त नहीं देता। यह उस गरीब परिवार की निजता का हनन है। उसकी मर्यादा पर आघात है। क्या कांग्रेस के लिए गरीब का कोई आत्मसम्मान नहीं है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पीड़ित परिवार से माफी मांगें।

ये भी पढें – जेडीए में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

You missed