Doordrishti News Logo

जोधपुर, केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्र व्यापी आव्हान पर आज सूर्यनगरी में राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस इंटक विद्युत विभाग व सीटू के संयुक्त  रूप से जिलाधीश कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन को इंटक के प्रदेश मंत्री मण्डल दत्त जोशी ने केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार को श्रमिक विरोधी व पूंजीपतियों की पोषक सरकार बताते हुए कहा कि श्रमिक विरोधी,किसान विरोधी रवैये के खिलाफ आज 9 अगस्त क्रांति दिवस पर पूरे देश मे प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

मोदी सरकार श्रमिक विरोधी

केंद्र की मोदी सरकार से मांग की गई है कि पेट्रोल डीजल गैस व खाद्य तेलों के दाम नियंत्रित करे व पूंजीपतियों के पक्ष में बदले गए  आवश्यक वस्तु अधिनियम बदलाव को रद्द करे, श्रमिक विरोधी चारों लेबर कोड, किसान विरोधी कृषि कानूनों,बिजली निगम के काले कानून,आवश्यक सेवा अध्यादेश व अन्य श्रमिक व जनविरोधी कानूनों को रद्द करें। छंटनी व वेतन कटौती बंद करे व छंटनी किए गया श्रमिकों को केंद्र सरकार 7500 रुपए प्रतिमाह दे। वेतन कटौती कर रहे मालिकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।

मोदी सरकार श्रमिक विरोधी

सरकार रोजगार का सृजन करते हुए रोजगार देवे, काम के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित करे।इस अवसर पर सीटू के मुकेश सक्सेना ने कहा कि मोदी सरकार सरकारी सेवाओं की रेलवे, रक्षा, एल आईसी,बिजली इत्यादि का निजीकरण का जोर शोर से विरोध किया जाएगा व केंद्र सरकार को निजीकरण रोकने हेतु बाध्य किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में इंटक(विद्युत विभाग) की तरफ से पुखराज सांखला, बद्री नारायण परिहार, ब्रजेश व्यास, श्रीराम परिहार,अशोक कछवाहा, राजेन्द्र बोडा सीटू की तरफ से जयराम खांगटा,नरेंद्र परिहार, ज्ञानेश्वर चौधरी, प्रीतम व सुनील भाटी सहित अनेको पदाधिकारियों ने भाग लिया। आज अवकाश होने पर ज्ञापन जिलाधीश को ईमेल से प्रेषित किया गया।

ये भी पढें – वुमेन रॉक क्लब की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026