जोधपुर, हरियाली अमावश्या के शुभ अवसर पर 16 सेक्टर वुमेन रॉक क्लब की और से सावन महोत्सव का आयोजन सेक्टर 16 चोपासनी हाऊसिंग बोर्ड बड़ा गणेश मन्दिर गार्डन में किया गया। क्लब की अध्यक्ष मनीषा मंगलानी ने बताया कि इस अवसर पर सावन के झूले लगा कर महिलाओं ने सावन का मुख्य परिधान लहरिया में सावन के झूला झूलने का आनन्द लिया।

इसमें कई तरह की प्रतियोगिताओं और पारम्परिक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी एश्वर्या सिंह विष्ट ने बताया कि समस्त महिला शक्ति ने सावन की इस संस्कृती को हमेशा जारी रखने का निश्चय किया है।

कार्यक्रम में क्लब की मनीषा मंगलानी, चित्रा पुरोहित, सोनू शर्मा, दीपिका दरियानी, कविता फुलवानी, मीना सोनी, वर्षा सोनी,भावना सोनी, अहाना गिरी,दीक्षा सोलंकी,हिमांशी दरियानी, हिना पंजाबी, राधिका आदि शामिल हुई। इस अवसर पर महिलाओं ने कई तरह के खेल भी खेले। म्यूजिकल चेयर, रेन डांस आदि का आनन्द इस कार्यक्रम में उठाया। समाज सेवी राजेश रूप राय को व्यवस्था में सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।
ये भी पढें – राज्य के खेल संघों व खिलाड़ियों में खुशी की लहर, नीरज चोपड़ा को बधाई दी
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

