Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाए गए मास्क लगाने के जन आंदोलन को निरन्तर नवाचारों के साथ सफल बना रहे है। इन नवाचारों के कारण लोग अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भागीदार बन रहे हैं और लोगों को मास्क पहनने तथा हैल्थ प्रोटोकॅाल की पालना के लिए प्रेरित कर रहे है। जागरूकता अभियान की निरंतरता के चलते जोधपुर में कोविड-19 महामारी के प्रभावी प्रबंधन में भी मदद मिल रही है। नवाचारो के तहत सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय ने एक ओर कदम बढाया है। क्रिसमस के अवसर पर अब मास्क पहने संता क्लॅाज शहर में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगे। इस क्रम में पावटा चौराहा से मास्क पहने संाता क्लॅाज को जागरूकता रथ के साथ शहर में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। मास्क पहने संाता क्लॅाज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गए और लोगों को सही तरीके से मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को उपहार के रूप में मास्क भी वितरित किए। मास्क पहने संाता क्लॅाज लोगों के लिए आकर्षक का केन्द्र बने रहे। लोगों ने उन्हें देखकर मास्क पहनने का संकल्प लिया। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। लोगों ने संाता के साथ सेल्फी भी ली। ये संाता क्लॅाज 25 दिसम्बर तक निरन्तर शहर में घूमकर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाथूसिंह भाटी, सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी साक्षी पुरोहित, सहायक लेखाधिकारी प्रथम महावीर चन्द्र लोढा, जगदीश पुरोहित, मनीष शर्मा, मीडिया के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य तथा आमजन उपस्थित थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026