Doordrishti News Logo

महिला से मोबाइल लूट का आरोपी निकला शातिर लुटेरा

जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस ने दो दिन पहले महिला से मोबाइल लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया था। लुटेरे युवक से पुलिस ने कुल दस मोबाइल जब्त किए हैं। वह दिन में फैक्ट्री में मजदूरी करता और रात को अंधेरे मेें लोगों के मोबाइल लूटता था।

घटना में बासनी के मेघवालों की ढाणी सुनीता की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। वह सब्जी लेने जा रही थी तब एक शातिर ने उसके हाथ से मोबाइल झपट कर भाग गया था।

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि यूपी के सहारनपुर के पास बहेड़ा निवासी शाहरुख पुत्र इकराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का एक मोबाइल व अन्य लूट के 9 मोबाइल भी बरामद किए हैं। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 10 मोबाइल बरामद किए हैं।

थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिन में मजदूरी करता था और रात को अंधेरे का फायदा उठाकर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

>>> फर्जी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

 

Related posts:

नव वर्ष पर खाटू श्याम की 500 प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियां निःशुल्क वितरित होंगी

March 14, 2026

पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक-पुलिस आयुक्त

March 14, 2026

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में 10 व द्वितीय में 8 प्रकरण रखे गए

March 14, 2026

रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या C-218 बंद रहेगा

March 14, 2026

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा

March 14, 2026

देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला

March 14, 2026

फसलों व वृक्षों के परागण में कीट परागणकर्ताओं की भूमिका पर प्रशिक्षण

March 14, 2026

सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद

March 14, 2026

गैस की बड़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

March 14, 2026