जोधपुर, शहर के डाली बाई मंदिर के पास बिना डिग्री के क्लिनिक चला रहे एक शख्स के खिलाफ चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई की और चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में केस दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड की प्रभारी डा.अर्चना केवलरामानी ने रिपोर्ट दी। इनके अनुसार डाली बाई मंदिर के पास रामदेव नगर में रामदेव क्लिनिक के नाम से डा. धर्म देव पुत्र महादेव माधोदास माली चिकित्सालय संचालित करता है। जबकि उसके पास एलोपैथी में जांच और उपचार की डिग्रियां नहीं थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आमजन के जीवन से खिलवाड़ का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। क्लिनिक को चिकित्सा विभाग की तरफ से सीज किया गया। पुलिस अब केस में जांच कर रही है।
>>> साइबर क्राइम रोकने को कार्यशाला आयोजित
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद




