Doordrishti News Logo

जयपुर, आमेर महल के सामने बने वॉच टॉवर पर आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 35 लोग चपेट में आ गए। जयपुर के पुलिस कमिश्नर आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि इस हादसे में 28 लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल पहुचाया गया जिनमे से 16 की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि चार घण्टे से भी ज्यादा रेस्क्यू ऑपरेशन चला। अभी एक बार घटना स्थल पर जांच की जाएगी कहीं कोई झाड़ी या खाई में फंसा तो नही है। रविवार शाम हुई बारिश के दौरान वॉच टॉवर पर लोग सेल्फी ले रहे थे। इस टावर पर लगभग 35 लोग थे। वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से लोग चपेट में आ गए और पहाड़ी से नीचे जंगल की खाइयों, झाड़ियों में गिर गए।

पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू अभियान में लगी हैं। नीचे गिरे लोगों को पहाड़ी के जंगल में ढूंढने का काम अब भी जारी है। रेस्क्यू टीम ने 28 लोगों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया। जिसमे 16 लोगो की मौत हो गई।

जयपुर पुलिस कमिश्नर आनन्द श्रीवास्तव स्वयं रेस्क्यू मे लगे हुए थे। आमेर पुलिस और सिविल डिफेंस का सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा भी राजस्थान में आज कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगो के मौत की सूचना है।

>>> मुख्यमंत्री ने किया विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास

>>> कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026