Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री ने फिर उठाए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वीरों की धरती के वासी अपराधियों के सामने घुटने टेकने वाली सरकार की वजह से असहाय हैं।

गुरुवार को अपने बयान में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान रोज अपनी विफल सरकार का बोझ ढोता है। राज्य सरकार एक नाटक कंपनी है, जो कभी पोस्टर नाटक, प्रदर्शन नाटक तो कभी यज्ञ नाटक में व्यस्त है। गहलोतजी अगर यज्ञ ही करना है तो माताओं, बहनों की सुरक्षा के लिए करें, राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए करें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वीरों की धरती के वासी अपराधियों के सामने घुटने टेकने वाली सरकार की वजह से असहाय हैं। पिछले 24 घंटो में राज्य में पांच जगह पर महिलाओं के साथ अपराध की खबर है, और ऐसी खबरें रोज़ आती हैं। हर एक घटना गहलोत सरकार की क्षमता पर सवाल है, जिसका जवाब देने में ये असमर्थ हैं।


Buy now👆

माताओं-बहनों की आह न लें, नहीं तो कहीं के नहीं रहेंगे

राजधानी में राशन कार्ड का नाम लेकर धोखे से महिलाओं को चिलचिलाती धूप में बुलाकर प्रदर्शन कराने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की। शेखावत ने कहा कि गहलोतजी आपकी लड़ाई मुझसे है, आप क्यों इसमें जनता को घसीट रहे हैं?

आपको और आपके खास लोगों को मेरी सलाह है कि माताओं-बहनों की आह न लें, नहीं तो कहीं के नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों में धोखा है। राजनीति के लिए भोली-भाली जनता को ठगना, इस्तेमाल करना कांग्रेस के खून में है। राशन कार्ड बनाने के बहाने मेरी बहनों को मेरे विरुद्ध प्रदर्शन के लिए उकसाना, उन पर दबाव डालना प्रताड़ना की श्रेणी में आता है।


Buy Everything you need for children’s studies.

शेखावत ने कहा कि महेश जोशी एंड कंपनी पिछले कई दिनों से अपने गुनाह छिपाने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रही है, पर इस बार तो महिलाओं पर अमानवीयता की हद लांघ दी गई। जनता के लिए जोशी के घर से राशन नहीं जाता, जो उन्होंने बहनों को बुला लिया चिलचिलाती धूप में और कहा कि राजनीतिक प्रदर्शन करो नहीं तो नाम नहीं जुड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह तो ब्लैकमलिंग करना है। साहस भी कैसे हुआ यह करने का? कोरोना संक्रमण का खतरा हमेशा के लिए टल गया है क्या? बहनों के स्वास्थ्य को क्यों जोखिम में डाला? गहलोत जी आपकी लड़ाई मुझसे है, आप क्यों इसमें जनता को घसीट रहे हैं? आपको और आपके खास लोगों को मेरी सलाह है कि माताओं-बहनों की आह न लें, नहीं तो कहीं के नहीं रहेंगे।

>>> लॉकडाउन में छूट के लिए टेंट व्यवसाइयों ने दिया ज्ञापन

Amazon

 

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026