Doordrishti News Logo
  • बिजली बिलों की आड़ में वसूली पर शेखावत का तंज
  • ये सोती नहीं रोती हुई सरकार

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिजली बिल की आड़ में हो रही वसूली को लेकर राजस्थान सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गहलोतजी के राज में रोजाना एक खबर जनता की एक नई परेशानी में बढ़ोतरी को इंगित करती है। सब कहते हैं कि ये सोती हुई सरकार है, मैं कहता हूं ये रोती हुई सरकार भी है।

मंगलवार को अपने बयान में शेखावत ने कहा कि जनता इस सरकार के पास अपनी परेशानी लेकर जाती है तो या तो ये सोती हुई मिलती है या फिर अपनी विफलता को छिपाने या केंद्र के सिर मढ़ने का कोई नया बहाना बनाकर रोने बैठ जाती है। इस सरकार और इसके कर्ता-धर्ताओं के दिमाग की तरह राज्य के बिजली मीटर भी खराब हैं।

Buy great health & fitness products

उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि बिगड़े हुए मीटरों की संख्या 7 लाख है। मीटर खराब होना डिस्कॉम का सिरदर्द है, लेकिन इसे डाल दिया गया है आम उपभोक्ता के खाते में। नियम तोड़कर एक माह में दो से ज्यादा और मनमाने बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।

यह तो सरासर अवैध वसूली है, जनता को तंग करना है। शेखावत ने कहा कि डिस्कॉम को यह अधिकार नहीं कि वह अपनी कोताही के एवज में उपभोक्ता अधिकारों का हनन करे। उन्होंने कहा कि डिस्कॉम को नियम पालन करने ही होंगे, नहीं तो सरकार को जनता की अदालत में इसका परिणाम भुगतना होगा। जनता से लूट बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

>>> ब्लॅाक में चल रही विभिन्न योजनाओं में बेहतर प्रगति लाने के निर्देश

Last day of sale , buy now👆
Shop now.👆

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026